नई दिल्ली: जब देश गहरी नींद में डूबा हुआ था, तब भारतीय सेना ने पाकिस्तान के भीतर आतंकी ठिकानों पर करारा प्रहार किया। 6 मई की रात भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकी ढांचों को नेस्तनाबूद कर दिया। यह कार्रवाई हाल में हुए पहलगाम हमले के जवाब में की गई है, जिसमें भारतीय नागरिक और जवान शहीद हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को कार्रवाई की खुली छूट दी थी। आइए जानें इस ऑपरेशन से जुड़ी हर अहम बात 10 बिंदुओं में:
1. ऑपरेशन सिंदूर: दुश्मन को चौंकाने वाली सटीक कार्रवाई
भारत ने पाकिस्तान और पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में आतंकवादियों के उन ठिकानों को निशाना बनाया, जहां से भारत पर हमलों की साजिशें रची जाती थीं। यह एक टारगेटेड स्ट्राइक थी, जिसकी भनक पाकिस्तान को तक नहीं लगी।
2. नौ आतंकी ठिकाने तबाह
बहावलपुर, मुरीदके, चक अमरू और सियालकोट समेत कुल नौ स्थानों पर हमले किए गए। कार्रवाई इतनी सटीक थी कि भारत ने जिन ठिकानों को निशाना बनाया, उन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
3. सिर्फ आतंकी ठिकानों को बनाया गया निशाना
भारत ने पाकिस्तानी सेना की किसी भी यूनिट को नुकसान नहीं पहुंचाया। केवल आतंकवादी ढांचे पर हमला किया गया, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह संदेश गया कि भारत का निशाना आतंक है, पाकिस्तान नहीं
4. पाकिस्तान का JF-17 लड़ाकू विमान ढेर
कार्रवाई के बाद जब पाकिस्तानी वायुसेना ने जवाबी उड़ान भरी, तो भारत ने अपने आकाश मिसाइल सिस्टम से एक JF-17 विमान को मार गिराया। यह भारतीय वायु रक्षा प्रणाली की ताकत का सबूत है।
5. थल, जल और वायु सेना की संयुक्त कार्रवाई
यह ऑपरेशन तीनों सेनाओं की समन्वित योजना से हुआ। वायुसेना ने टारगेट लॉक किया, थलसेना ने जमीनी समर्थन दिया और नौसेना ने रणनीतिक निगरानी की। इस दौरान कामिकेज ड्रोन का भी इस्तेमाल हुआ जो टारगेट से टकरा कर विस्फोट करते हैं।
6. पीएम मोदी खुद ले रहे थे हर अपडेट
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने रातभर जागकर सेना की इस कार्रवाई पर नजर रखी। उन्होंने सेना प्रमुखों से सीधे संवाद किया और हर पल की जानकारी ली।
7. मुजफ्फराबाद में अंधेरा और खौफ
पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद में हुए धमाकों के बाद पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। चश्मदीदों के अनुसार रातभर धमाकों और अफरातफरी का माहौल रहा।
8. पाकिस्तान में मची खलबली
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को प्रेस कांफ्रेंस करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस मामले को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाएगा। हालांकि अब तक भारत पर कोई औपचारिक शिकायत नहीं की गई है।
9. अमेरिका तक पहुंची गूंज
अमेरिका सहित कई अंतरराष्ट्रीय राजधानियों में भारत के ऑपरेशन की चर्चा है। व्हाइट हाउस की तरफ से बयान आया कि हर देश को अपनी सुरक्षा का अधिकार है। भारत ने संयम और सटीकता का परिचय दिया है।
10. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी प्रतिक्रिया
रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, “भारत की धरती पर आतंक का जवाब अब सीमा पार मिलेगा। ऑपरेशन सिंदूर में हमारे जवानों ने एक बार फिर शौर्य का इतिहास रचा है। जय हिंद!”
भारत का ऑपरेशन सिंदूर न केवल सामरिक दृष्टिकोण से सफल रहा, बल्कि यह संदेश देने में भी कारगर रहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकता है। भारत ने एक बार फिर दिखाया कि जब देश की सुरक्षा की बात हो, तो हम पीछे नहीं हटते।
https://f24.in/surgical-strike-3-operation-sindoor













Leave a Reply