☀️
–°C
Fetching location…
🗓️ About Join Us Contact
☀️
–°C
Fetching location…

Updates

Categories

Join US

हजारीबाग सदर SDO अशोक कुमार की पत्नी की मौत से फैली सनसनी, साजिश या हादसा ?

अशोक कुमार की पत्नी की मौत से फैली सनसनी, साजिश या हादसा?

IndiaFirst.News: हजारीबाग सदर SDO अशोक कुमार की पत्नी अनीता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला गंभीर मोड़ ले चुका है। आरोपों के अनुसार, अनीता देवी को जलाकर मारने का आरोप उनके पति अशोक कुमार और अन्य तीन लोगों पर लगाया गया है।

मामले की प्रमुख बातें-

मृत्यु की घटना- अनीता देवी 26 दिसंबर 2024 को जलने से गंभीर रूप से घायल हुई थीं। इलाज के दौरान उनकी रांची में मृत्यु हो गई।

• मृतका के परिजनों का आरोप- मृतका के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए आरोप लगाया है कि अशोक कुमार ने अनीता देवी को जिंदा जलाया।

मृतका के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई –

लोहसिंघना थाने में SDO अशोक कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जांच की स्थिति

अशोक कुमार को SDO के पद से हटाकर कार्मिक विभाग भेज दिया गया है।

पुलिस को अशोक कुमार का पता नहीं चल पाया है।

उनके सरकारी आवास के 16 सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए, जिससे जांच में बाधा उत्पन्न हो रही है।

मामले पर पुलिस ने अबतक क्या कार्रवाई की

एसपी अरविंद कुमार सिंह ने एसडीओ की गिरफ्तारी का आदेश दिया है। फॉरेंसिक और फिंगरप्रिंट जांच के साथ अन्य सबूत जुटाने का काम जारी है।

पुरे घटना पर सामाजिक प्रतिक्रिया-

हजारीबाग में इस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। विभिन्न संगठनों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है।

SIT की आगे की कार्रवाई-

पुलिस मामले की जांच कर रही है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस मामले में दोषियों पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने गंभीरता से कदम उठाए हैं।

https://f24.in/sensation-spread-due-to-death-of-sdos-wife

पिछली खबर: “दिल की धड़कन पर खतरा: हार्ट अटैक के कारण और बचाव के तरीके जानें”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा समाचार

और पढ़ें

प्रमुख समाचार