एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक द्वारा हाल ही में एक चिप का निर्माण किया है। यह चिप मनुष्य के मस्तिष्क की आंतरिक हिस्से में डाला जाएगा। इससे मनुष्य की जीवन-जीने का सम्पूर्ण रहन सहन बदल करके रख देगा। एलन मस्क ने न्यूरालिंक की स्थापना 2016 में किया। न्यूरालिंक का मुख्य कार्य इम्प्लांटेबल ब्रेन चिप इंटरफेस (बीसीआई) बनाने और विकसित करने की जिम्मेदारी दी गई है। यह चिप एक सिक्के की तरह दिखता है जिसे मस्तिष्क के आंतरिक हिस्से में फिट किया जायेगा।
चिप मनुष्य की मस्तिष्क को नियंत्रित करेगा
यह पूरी तरह से इम्प्लांटेबल और वायरलेस है जो N1 और R1 (सर्जिकल रोबोट) तकनीत पर आधारित होगी। R1 रोबोट का उपयोग N1 अति सूक्ष्म और लचीले धागों को प्रत्यारोपि करके मनुष्य की मस्तिष्क को नियंत्रित करेगा। यह एक तरह से मनुष्य को एआई द्वारा नईं जीवन देने की कोशिश है। एक बार इंप्लांट होने के बाद यह पूरी तरह से अदृश्य हो जाएगा। इसे ऐप द्वारा नियंत्रित और डाटा को रिकॉर्ड करके देखा जाएगा कि आखिर यह कार्य सही से रही है या नहीं।
पैरालाइसिस और अपंग लोगों के लिए लाभकारी
खासकर भूलने की बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर न्यूरालिंक सफलतापूर्वक सभी ट्रायल को पास कर लिया और परिणाम संतोषजनक पाया गया तो फिर यह एक संजीवनी की तरह काम करेगा। पैरालाइसिस और रीढ के हड्डियों से जूझ रहे लोगों के लिए यह काफी लाभकारी साबित होगा।
न्यूरालिंक के अनुसार शुरुआती चरण में 22-75 वर्ष के लोगों पर इसका परीक्षण किया जाएगा। मनुष्य पर परीक्षण होने से पहले जानवरों को ट्रायल के लिए चुना गया। इसके लिए एलन मस्क और उनकी स्वामित्व वाली कंपनी न्यूरालिंक को काफी आलोचना भी सहना पड़ा।
अब तक किए गए सभी ट्रायल सफल रहा
मनुष्यों पर किया गया ट्रायल संतोषजनक परिणाम देखने को मिला। इसके बाद न्यूरालिंक ने इसका विस्तार और नया बाजार की खोज की ओर आगे बढ़ गया। न्यूरालिंक कंपनी अपना परीक्षण का दायरा अन्य देशों में बातचीत कर लगातार बढ़ाने पर जोर दे रही है। लक्ष्य अधिक से अधिक देशों तक पहुंच स्थापित करना है। न्यूरालिंक को 2023 में एफडीए द्वारा परीक्षण के लिए कुछ छूट दिया गया। परिणामस्वरूप आज असम्भव दिखने वाला, सम्भव में बदल दिया।
इस परीक्षण में हिस्सा लेने वाले व्यक्तियों की नाम
पिछले सप्ताह ही इंप्लांट किए मरीज को अच्छे से व्यवहार करते हुए देखा गया। कनाडा ने भी अपने देश में परीक्षण की अनुमति प्रदान किया। 2024 में नोलांड अरबाउग और एलेक्स ने परीक्षण में हिस्सा लिया। इसके अलावा एलन मस्क ने बताया कि ब्रेन डिवाइस या चिप तीसरा व्यक्ति को चिन्हित करके फिट कर दिया गया है।
एलन मस्क और उनकी कंपनी न्यूरोलिंक की योजना
न्यूरालिंक और एलन मस्क की योजना इस वर्ष कम से कम 25-30 व्यक्तियों पर परीक्षण करने की। वहीं चिप को फिट किए गए लोगों ने इस पर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। सभी मानकों पर सफलता मिलने के बाद, न्यूरालिंक की योजना आने वाले कुछ वर्षों में इसे बाजार में उतारने की है।
Table of Contents
https://f24.in/neuralink-developed-brain-chip











Leave a Reply