रांची। झारखंड में रूक- रूक कर हो रही बारिश के बाद ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। ठंड बढ़ने के बाद सर्दी-खांसी व वायरल फीवर लोगों को चपेट में ले रहा है। बच्चों से लेकर बड़े तक इस मौसमी बीमारी से बीमार हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी तो छोटे बच्चों को हो रही है, जो जल्द बीमार हो जा रहे हैं।सुबह अधिक ठंड रह रही है, जिससे स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है। इधर, अस्पतालों में मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है।
अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

रांची मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में अगले 24 घटों में न्यूनतम तापमान में चर से 7 डिग्री तक और गिरने के आसार हैं। इससे सुबह के कुहासे और कनकनी बढ़ सकती है। बुधवार को राज्य के 11 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से शुष्क और सर्द हवाएं झारखंड में प्रवेश कर रही हैं।
मौसम केंद्र रांची के मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले चार दिनों तक शीतलहर का ये शीलशिला जारी रहेगा। राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार ठंड में वृद्घि हो सकती है। राज्य के उतर-पूर्व भागों में घना कोहरा छाया रहेगा। 10 बजे के बाद ही कुहांसे से निजात मिलेगा।

Leave a Reply