☀️
–°C
Fetching location…
🗓️ About Join Us Contact
☀️
–°C
Fetching location…

Updates

Categories

Join US

अभिषेक शर्मा का तूफानी बल्लेबाजी: 37 गेंदों में शतक ठोककर रचा इतिहास !

अभिषेक शर्मा का तूफानी बल्लेबाजी: 37 गेंदों में शतक ठोककर रचा इतिहास !

मुंबई, 2 फरवरी: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में अपने बल्ले से इतिहास रच दिया। अभिषेक ने महज 37 गेंदों में शतक जड़कर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। यह टी20 इंटरनेशनल में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया दूसरा सबसे तेज शतक है।

युवराज सिंह के शिष्य माने जाते हैं अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा को सिक्सर किंग युवराज सिंह का शिष्य कहा जाता है और उन्होंने अपने गुरू की तरह ही गगनचुंबी छक्के उड़ाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस पारी में उन्होंने 13 छक्के और 7 चौके जमाए। उनका यह तूफानी शतक भारतीय क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।

सबसे तेज भारतीय टी20 शतक का रिकॉर्ड अब भी रोहित शर्मा के नाम

अभिषेक भले ही भारत के लिए दूसरा सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हों, लेकिन सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अब भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने 2017 में 35 गेंदों में शतक जमाया था। अभिषेक ने इस मैच में संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने इससे पहले 40 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड

अगर ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है। उन्होंने 2024 में साइप्रस के खिलाफ महज 27 गेंदों पर शतक ठोक दिया था।

मैच में अभिषेक का धमाकेदार प्रदर्शन

आक्रामक ओपर अभिषेक ने की 54 गेंदों में 135 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने इस मुकाबले में 13 छक्के और 7 चौके लगाए। तिलक वर्मा के साथ उनकी 115 रनों की साझेदारी भी बेहद अहम रही। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ एक बड़ा स्कोर खड़ा किया और मैच पर पकड़ मजबूत बना ली।

अभिषेक की इस पारी के बाद क्रिकेट फैंस और दिग्गज खिलाड़ी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। क्या अभिषेक आने वाले दिनों में भारतीय टीम के स्थायी ओपनर बन सकते हैं? यह देखना दिलचस्प होगा।

https://f24.in/abhishek-sharmas-stormy-batting

पिछली खबर: झारखंड में गुलियन बैरे सिंड्रोम के बढ़ते मामले, कोडरमा की मरीज रिम्स में भर्ती

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा समाचार

और पढ़ें

प्रमुख समाचार