☀️
–°C
Fetching location…
🗓️ About Join Us Contact
☀️
–°C
Fetching location…

Updates

Categories

Join US

बोकारो लुगुबुरु पहाड़ियों में मुठभेड़: एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी समेत आठ नक्सली ढेर


बोकारो/21 अप्रैल: झारखंड के बोकारो जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के जागेश्वर विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत लुगूबुरु पहाड़ के इलाके में शनिवार देर रात चली मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को मार गिराया गया। मारे गए नक्सलियों में केंद्रीय कमेटी सदस्य और एक करोड़ का इनामी प्रयाग मांझी भी शामिल है।

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने मौके से तीन हथियार भी बरामद किए हैं। क्षेत्र में फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि सर्च अभियान समाप्त होने के बाद मारे गए नक्सलियों की वास्तविक संख्या और उनकी पूरी पहचान की पुष्टि की जाएगी।

जोनल कमांडर बिरसेन और एरिया कमांडर कुंवर मांझी के दस्ते से मुठभेड़

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ जोनल कमांडर बिरसेन और एरिया कमांडर कुंवर मांझी के दस्ते से हुई थी। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इनके दस्ते में आठ से दस नक्सली सक्रिय हैं। इसी सूचना के आधार पर शनिवार को अभियान चलाया गया, जिसके तहत ढाई घंटे तक दोनों ओर से भारी फायरिंग हुई।

एक करोड़ का इनामी प्रयाग मांझी और बिहार के नक्सली अविनाश दा मारे गए

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मारे गए नक्सलियों में प्रयाग मांझी के अलावा बिहार के जमुई जिले का कुख्यात नक्सली अविनाश दा उर्फ अरविंद यादव भी शामिल है। बताया जा रहा है कि अविनाश दा बिहार में संगठन विस्तार की योजना बना रहा था, जब सुरक्षाबलों ने उसे घेर लिया।

लुगू और झुमरा पहाड़ों पर लगातार सर्च अभियान

बोकारो जिले के लुगू पहाड़ और झुमरा पहाड़ क्षेत्र लंबे समय से नक्सलियों का गढ़ रहे हैं। सुरक्षाबलों द्वारा इन इलाकों में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। मुठभेड़ के बाद इलाके में रुक-रुक कर फायरिंग की आवाजें आ रही थीं और देर रात तक सघन तलाशी अभियान जारी रहा। पुलिस ने संभावना जताई है कि कई नक्सली मौके से भागने में सफल रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और मुठभेड़ स्थल से हथियारों के साथ अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है।

https://f24.in/bokaro-encounter-prayag-manjhi–naxalites-killed

पिछली खबर: झारखंड में ‘मुर्शिदाबाद जैसे हालात’ की चेतावनी, चंपई सोरेन का बड़ा बयान

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा समाचार

और पढ़ें

प्रमुख समाचार