चैंपियंस ट्रॉफी से पहले श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दो मैचों की वनडे सीरीज में दूसरे वनडे में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 174 रनों के बड़े अंतर से हराकर एक इतिहास रच दिया है. इसके अलावा ये श्रीलंका की वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। कॉलोम्बो में दूसरे मुकाबले में जीत हासिल करने के साथ ही श्रीलंका ने वनडे सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। इसके अलावा ये श्रीलंका की वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है।
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पूरी तरह से धवस्त
282 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के विकेट लगातार गिरता रहा. और ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम सिर्फ 107 रन ही सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान स्टीव स्मिथ ने बनाए.
आर प्रेमदासा स्टेडियम में असिथा फर्नांडो, दुनिथ वेल्लालागे और वानिंदु हसरंगा की गेंदबाजी तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी।
श्रीलंका के लिए दुनिथ वेल्लालागे ने 35 रन देकर 4 हासिल किए। उनके अलावा असिथा फर्नांडो और हसरंगा ने 3-3 विकेट लिए है।
श्रीलंका ने बनाया था मजबूत स्कोर
और प्रेमदास स्टेडियम में श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज निशान मदुष्का ने 70 गेंदों में 51 रन बनाए। उनके अलावा कुसल मेंडिस ने 101 रन बनाए। वहीं, कप्तान असलांका ने 78 रन और अंत में जेनिथ लियानागे ने 21 गेंदों में 32 रन के बदौलत श्रीलंका ने 281 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वार्शिस, हार्डी, एबॉट और जंपा ने 1-1 विकेट लिए।
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले श्रीलंका में 2-0 से सीरीज गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के ड्रेसिंग रूम में निराशा साफ झलक दिख रही थी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए यह एक चिंता का सबक है. वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी कर कहा है की पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में हम वापसी करेंगे।











Leave a Reply