☀️
–°C
Fetching location…
🗓️ About Join Us Contact
☀️
–°C
Fetching location…

Updates

Categories

Join US

महाकुंभ स्नान से लौट रही श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, तीन महिलाओं की मौत, पांच घायल

महाकुंभ स्नान से लौट रहीं श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, तीन महिलाओं की मौत, पांच घायल

रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार को रांची-पटना रोड पर चरही घाटी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गईं। हादसे में शामिल सभी महिलाएं प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के बाद टाटा सुमो से रांची लौट रही थीं।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने अचानक सामने आ गए एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश की, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इसके बाद पीछे से आ रहा एक मालवाहक ट्रेलर भी दुर्घटनाग्रस्त वाहन से टकरा गया।

मृतकों और घायलों की पहचान

इस हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी पहचान गुमला की अंश देवी और रांची के आईटीआई इलाके की संजू देवी और सोनी देवी के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में रंजू देवी, पुनीता देवी, उमा देवी, ज्योति देवी, और असिता देवी शामिल हैं।

इलाज के लिए भर्ती, परिजनों में मातम

घायलों को तत्काल हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही गुमला और रांची से परिजन हजारीबाग पहुंचे। पूरे परिवार में मातम का माहौल है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सूचना पाकर चरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसा चालक के नियंत्रण खोने से हुआ।

ये भी खबर पढ़ें:

ये भी खबर पढ़ें:

ये भी खबर पढ़ें:

https://f24.in/mahakumbh-devotees-car-accident

ये भी खबर पढ़ें:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा समाचार

और पढ़ें

प्रमुख समाचार